logo

उत्तर कोरिया ने दागी 23 मिसाइल 1 दक्षिण कोरिया के सीमा क्षेत्र में गिरी

 | 
उत्तर कोरिया ने दागी 23 मिसाइल 1 दक्षिण कोरिया के सीमा क्षेत्र में गिरी

उत्तर कोरिया ने दक्षिण की ओर एक मिसाइल दागी है, जिसने प्रायद्वीप के विभाजन के बाद पहली बार दोनों देशों की समुद्री सीमा को पार किया है। बीबीसी की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी कि उ. कोरिया की ओर से दागी गई कम दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल द. कोरिया सोक्चो शहर से लगभग 60 किलो मीटर (37 मील) दूर उल्लुंगडो द्वीप तक लक्ष्य भेद सकती है। वहीं, उत्तर कोरिया की ओर से की गई इस उकसावे की कार्रवाई के बाद दक्षिण कोरिया ने इसके जवाब में तीन मिसाइलें दागी हैं।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने उत्तर कोरिया के प्रक्षेपण को  प्रभावी क्षेत्रीय आक्रमण  करार दिया है। वहीं, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने बुधवार सुबह  पूर्व और पश्चिम  में कम से कम 10 मिसाइलें दागी हैं। बाद में दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया के प्रक्षेपण के जवाब में, अपनी समुद्री सीमा के उत्तर में हवा से जमीन पर मार करने वाली तीन मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया के इस तरह के भड़काऊ कृत्य को बर्दाश्त नहीं कर सकती है। सेना सख्ती और दृढ़ता से जवाब देगी।