आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में पेट्रोल हुआ 420 रुपये लीटर व डीजल 400 रुपये लीटर

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. देश के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे द्विपीय देश श्रीलंका में महंगाई की मार ऐसी पड़ रही है, कि जनता को कुछ सूझ नहीं रहा है. पहले से ही पेट्रोल-डीजल की कमी से परेशान देश में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में रिकॉर्ड वृद्धि की गई. पेट्रोल की कीमतों में 24.3 फीसदी और डीजल की कीमत में 38.4 फीसदी की तेजी आई है. इसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 420 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 400 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इसके बाद भी श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के रेट्स भारत से कम हैं. दरअसल, भारतीय एक रुपये की कीमत श्रीलंका के 4.64 रुपये के बराबर है. ऐसे में भारतीय करेंसी के हिसाब से श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत 90.57 रुपये और डीजल की कीमत 86.15 रुपये लीटर है.
