अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान में लगी आग, 126 यात्री थे सवार, 3 लोग घायल

अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लैंडिंग के दौरान एक विमान में अचानक आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद यात्रियों ने इमरजेंसी गेट से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
Plane catches fire after crash landing at Miami International Airport from DR. Sources state there were only minor injuries | #ONLYinDADE pic.twitter.com/AtL9vDYF74
— ONLY in DADE (@ONLYinDADE) June 21, 2022
जानकारी के मुताबिक डोमिनिकन रिपब्लिक एयर कैरियर रेड एयर से संबंधित एक विमान मियामी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग गियर गिरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मियामी की फायर रेस्क्यू टीम का कहना कि फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि, विमान में 126 लोग सवार थे। जिनमें 3 को मामूली चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड का कहना है कि इन्वेस्टिगेटर्स की एक टीम हादसे वाली जगह का दौरा करेगी। यह आग डोमिनिकन गणराज्य के सैंटो डोमिंगो से संयुक्त राज्य अमेरिका के मियामी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली रेड एयर की उड़ान पर लैंडिंग गियर के गिरने के कारण लगी थी।
