रूस और यूक्रेनऑपरेशन गंगा के तहत रोमानिया से दिल्ली पहुंचे यूक्रेन में फंसे 229 भारतीय
| Mar 5, 2022, 08:11 IST

रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine Crisis) के बीच जारी जंग का आज 10वां दिन है. रूस की ओर से लगातार हमला जारी है तो यूक्रेन की ओर से माकूल जवाब दिया जा रहा है. हमले में दोनों पक्षों को खासा नुकसान हुआ है और यूक्रेन के कई शहर में हर ओर तबाही ही तबाही नजर आ रही है.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध और बातचीत के जरिए रूस पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हमले अभी भी लगातार किए जा रहे हैं. भारत भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने को लेकर ऑपरेशन गंगा युद्ध स्तर पर चल रहा है. रूस-यूक्रेन मामले में हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें
