रूस और यूक्रेन , बाइडेन की पुतिन को चेतावनी, बोले नाटो की सीमाओं में घुसने की भी न सोचे रूस

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध दूसरे महीने में पहुंच गया है। बावजूद इसके इस युद्ध का अभी अंत होता नहीं दिख रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एकबार फिर रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर हमला किया है।
पोलैंड में उन्होंने कहा कि अमेरिकी युक्रेन के साथ खड़ा और रूस नाटो (NATO) की सीमाओं में घुसने की सोचे भी नहीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि नाटो एकजुट हैं, उसे तोड़ा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि रूस लोकतंत्र का गला घोंट रहा है। यूक्रेन आज अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है। यूक्रेन के साथ हम पूरी ताकत के साथ खड़े हैं।
जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के लोग अपनी आजादी के लिए लड़ रहे हैं। हमें लोकतंत्र के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ना है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि रूस नाटो के एक इंच क्षेत्र में जाने के बारे में भी न सोचें। यह युद्ध रूस के लिए पहले से ही रणनीतिक विफलता रही है। आगे बाइडन ने कहा रूसी लोग हमारे दुश्मन नहीं हैं। भगवान की खातिर, यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता।
आमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया को रूस नाटो के बारे में गलत बता रहा है। रूस के लोग हमारे लिए दुश्मन नहीं हैं। नाटो एक रक्षात्मक गठबंधन है, जिसने कभी रूस के खत्म होने की मांग नहीं की।
बाइडन ने कहा कि अमेरिका की फौज हर मदद के लिए पोलैंड में मौजूद है। नाटो देशों की रक्षा के लिए अमेरिका मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि लंबी लड़ाई के लिए दुनिया को तैयार रहना चाहिए। दुनिया के देश फिलहाल यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद करें। अमेरिका यूक्रेन को हर मदद देने को तैयार है।
बाइडन ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति हैं। रूस के पास हमले कोई तर्क नहीं है। बाइडन ने यूक्रेन के लिए आर्थिक मदद का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि बर्बर हमले के लिए पूरी तरह से रूस जिम्मेदार है।
