logo

श्रीलंका : प्रदर्शनकारियों ने संसद और PM हाउस पर बोला धावा, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भागे, आपातकाल की हुई घोषणा

 | 
श्रीलंका : प्रदर्शनकारियों ने संसद और PM हाउस पर बोला धावा, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भागे, आपातकाल की हुई घोषणा

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे बिना इस्तीफा दिये देश छोड़कर भाग गये हैं। इससे जनता फिर भड़क उठी है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने PM हाउस पर धावा बोल दिया है। उनपर लाठी चार्ज किया जा रहा है। इस बीच पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

उग्र भीड़ इस बात से नाराज हैं कि गोटबाया बिना इस्तीफा दिये देश छोड़कर कैसे चले गए। इसके अलावा ये लोग PM रानिल विक्रमसिंघे को कार्यकारी राष्ट्रपति के तौर पर नहीं देखना चाहते। दरअसल, श्रीलंका में कानून के हिसाब से राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद पीएम को कार्यकारी राष्ट्रपति बनाया जाता है, लेकिन जनता इस वक्त ऐसा नहीं चाहती।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे बिना इस्तीफा दिए देश छोड़कर भाग गए हैं। इसके बाद श्रीलंका की जनता ने PM आवास को घेर लिया है। दूसरी तरफ PM आवास की सुरक्षा के लिए सेना ने हवाई पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, देश की जनता गोटबाया राजपक्षे और रानिल विक्रमसिंघे से नाराज हैं और वे नहीं चाहते हैं कि, दोनों देश की कमान संभाले। इस वक्ता श्रीलंका में आपातकाल लागू कर दिया गया है। लोग सड़कों पर हैं, आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। फिर भी जनता PM आवास के बाहर डटे हुए हैं।