2009 में जिस बच्चे ने बराक ओबामा के सहलाये थे बाल,13 साल बाद बच्चे से फिर मिले ओबामा

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एक बच्चे के साथ दोबारा मिलते दिख रहे हैं, जिससे वह पहले 2009 में मिले थे. जैकब फिलाडेल्फिया नाम का यह बच्चा अपने बड़े भाई और माता-पिता के साथ ओबामा से ओवल कार्यालय तब मिला था, जिस साल वे राष्ट्रपति बने थे.
बता दें ये पूरा मामला साल 2009 का है जब बराक ओबामा अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति हुआ करते थे। जब एक जैकब फिलाडेल्फिया नाम का बच्चा उनसे मिलने गया था तब वो उनसे पूछा था कि क्या आपके बाल मेरे जैसे हैं, इस पर ओबामा ने कहा था, ‘छूकर देखो’। वहीं अब यह बच्चा बड़ा हो गया है और एक बार फिर ओबामा से मिलने पहुंचा है।
Jacob Philadelphia was five years old when he visited the Oval Office and asked if his hair was like mine. That photo became one of our favorites – a reminder of the power of seeing yourself in your leaders.
— Barack Obama (@BarackObama) May 27, 2022
Today, he's graduating from high school! Check out our recent reunion. pic.twitter.com/gB39hFS3Wp
