भारत की आजादी का अमृत महोत्सव हर तरफ बिखर रहा भारतीय तिरंगे का रंग अमेरिका में भी मनाया जा रहा

पूरा भारत आजादी की 75वीं सालगिरह पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं। सभी धर्मों के लोग अपने घरों और दफ्तरों पर तिरंगा लगाकर एकता का मिसाल पेश कर रहे है।
पूरे भारत को तिरंगे की छवि में बदल दिया है। जगह-जगह तिरंगे को फहराया जा रहा है। वहीं भारत के अलावा अमेरिका में फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जहां पर सभी भारतीयों से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दर्शाया कि दूसरे देश में रहने के बावजूद भी देश के प्यार और स्नेह को नहीं भूले है और साथ ही भारत आज भी उनका देश है। अमेरिका में आजादी के अमृत महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी सम्मिलित हुए। अमेरिका में भारतीयों के द्वारा इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर कैलाश विजयवर्गीय ने शेयर की है।
