तिब्बत एयरलाइंस का विमान चीन के चोंगकिंग में रनवे से फिसला, 40 से अधिक यात्री घायल
| May 13, 2022, 07:16 IST

तिब्बत एयरलाइंस का एक विमान चीन के चोंगकिंग में गुरुवार को रनवे से फिसल गया, जिसके बाद उस में आग लग गई। इस हादसे में विमान में सवार 122 लोगों में से 40 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विमान संख्या टीवी 9833 चोंगकिंग से निंगची के लिए उड़ान भरते समय चोंगकिंग जियांगबेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया। इस हादसे में विमान के अगले हिस्से में आग लग गई। विमान में सवार 113 यात्री और चालक दल के नौ सदस्यों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है।
