ब्रेकअप रूमर्स के बाद पहली बार एक साथ लंच डेट पर निकले Arjun Malaiak, हॉटनेस से फिर उड़ाए फैंस के होश

मुंबई। इस हफ्ते की शुरुआत में, ऐसी खबरें सुनने को मिलीं कि बॉलीवुड के पावर कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है या फिर उनके बीच कोई अनबन शुरू हो गई है। ऐसे में उन अफवाहों के सामने आने के बाद, ये जोड़ी पहली बार एक साथ स्पॉट की गई। इन दोनों को एक साथ देख पैपराजी ने इन्हें अपने कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि मलाइका छह दिनों से अधिक समय तक अपने घर से बाहर नहीं निकलीं हैं और अर्जुन एक बार भी उनसे मिलने नहीं गए, शायद दोनों के बीच कोई अनबन हुई हो। हालाँकि, इन अफवाहों के सामने आने के तुरंत बाद, अर्जुन ने मलाइका के साथ एक तस्वीर साझा किया और लंबा चौड़ा पोस्ट लिख इन बातों को वहीं विराम दे दिया।
लेकिन अब इस जोड़ी ने, सार्वजनिक रूप से एक साथ अपनी उपस्थिती दर्ज करवा सभी का मुंह बंद कर दिया है। वीरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका को रिसीव करने के लिए अर्जुन उनके घर के बाहर अपनी कार में पहुंचे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक बूट्स के साथ डीप नेक, व्हाइट ड्रेस कैरी किया। वहीं को अर्जुन सी-ग्रीन स्वेटशर्ट में देखा गया।
