logo

PM नरेन्द्र मोदी 22 जून को करेंगे अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित

 | 
PM नरेन्द्र मोदी 22 जून को करेंगे अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जून को अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। अमेरिकी संसद के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

उन्होंने एक बयान में कहा, 'यूनाइटेड स्टेट्स हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट के द्विदलीय नेतृत्व की ओर से आपको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार, 22 जून को कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करना हमारे लिए सम्मान की बात है।

इस बयान पर हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी, सीनेट के बहुमत नेता चक शूमर, सीनेट के रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनेल और कांग्रेस के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीस ने हस्ताक्षर किए।

यह दूसरी बार होगा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री  की मेजबानी करेंगे, जिसमें राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगा।