logo

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट है एलोवेरा और ऑरेंज जूस फेस मास्क, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

 | 
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट है एलोवेरा और ऑरेंज जूस फेस मास्क, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

कई लोगों की ऑयली त्वचा होती है जिससे वो बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं क्योंकि ऑयली त्वचा आपके फेस पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या की वजह बन जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग नींबू का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप ऑयली त्वचा के लिए ऑरेंज जूस बेहतरीन साबित हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एलोवेरा और ऑरेंज जूस का फेस पैक बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। ऑरेंज जूस विटामिन सी की बहुत अच्छी मात्रा से भरपूर होता है जिससे ये एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर बढ़ती उम्र के संकेतों को भी रोकने में मदद मिलती है और आपको निखरी और चमकदार त्वचा प्राप्त होती है, तो चलिए जानते हैं एलोवेरा और ऑरेंज जूस का फेस पैक बनाने की रेसिपी-

एलोवेरा और ऑरेंज जूस का फेस पैक बनाने की सामग्री-

-आरेंज जूस एक चम्मच

-एलोवेरा जेल दो चम्मच

एलोवेरा और ऑरेंज जूस का फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका-

इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक बाउल में ताजा एलोवेरा जेल लें।

अगर आपके ताजा एलोवेरा नहीं है तो आप बाजार में मिलने वाले जेल का उपयोग कर सकते हैं।

फिर आप इसमें एक चम्मच फ्रेश ऑरेंज जूस डालें और अच्छी तरह मिला दें।

अगर आपके पास ऑरेंज जूस नहीं है तो आप संतरे के छिलकों का पाउडर को भी इस्लतेमाल कर सकते हैं।

इसके बाद आप अपने फेस को साफ करके इस पेस्ट को लगाएं।

फिर आप इसको करीब 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही लगाकर छोड़ दें।

इसके बाद आप साभारण पानी से अपने फेस को धो लें।