Cabbage Kimchi Recipe: वीकेंड पर बनाएं Korean की फेमस पत्तागोभी किमची, स्वाद और सेहत का मिलेगा डबल डोज

नई दिल्ली: इंडियन लोग खाने के बहुत ज्यादा शौकीन होते हैं। इसलिए भारत में इंडियन फूड से लेकर कई विदेशी फूड भी काफी मशहूर हैं जैसे-इटालियन, फ्रेंच, चाइनीज आदि। इन विदेशी डिशिज को भारत में बहुत ही चाब से खाया जाता है। ऐसे में अगर आप इस वीकेंड किसी अलग डिश की तलाश करक रहे हैं तो आज हम आपके लिए पत्तागोभी किमची बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। किमची एक बहुत ही लोकप्रिय कोरियन डिश है। इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि आप इसको एक बार खाकर बार-बार खाने की इच्छा करेंगे। इसके अलावा पत्तागोभी विटामिन सी, विटामिन ए, मैग्नीशियम, आयरन, सल्फर और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए ये आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही इसको बनाने में भी कम समय लगता है जिससे आप इसको झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कुकंबर किमची बनाने की रेसिपी-
पत्तागोभी किमची बनाने की सामग्री-
-1 किलो पत्तागोभी
-1 चम्मच नमक
-2 चम्मच हरा प्याज कटा हुआ
-1 चम्मच लहसुन बारीक़ कटा हुआ
-1 चम्मच अदरक बारीक़ कटा हुआ
-1/2 कप सोया सॉस
-1/2 चम्मच चीनी
-1 चम्मच सफ़ेद सिरका
-1 चम्मच चिली पाउडर
-1 चम्मच तेल
-2 चम्मच चावल का आटा
पत्तागोभी किमची बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पत्तागोभी को अच्छी तरह से धो लें।
इसके बाद आप इसको छोटे-छोटे आकार में काट लें।
फिर आप एक एक बर्तन में कटे पत्तागोभी और एक लीटर पानी डालें।
इसके बाद आप इसमें एक चम्मच नमक डालें और करीब 2 घंटे तक अलग रख दें।
फिर आप मिक्सर जार में प्याज-लहसुन और अदरक को डालें और पीसकर पेस्ट बना लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में दो कप पानी और चावल का आटा डालें और गाढ़ा होने तक पका लें।
फिर आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, चावल का पेस्ट, मिर्च पाउडर और नमक डालें और अच्छे से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें सोया सॉस और सफ़ेद सिरका डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर आप पानी में रखी पत्तागोभी को निकालकर इस मिक्चर में डालें और अच्छे से मिला लें।
इसके बाद आप इसको करीब 4-5 घंटे तक अलग रख दें।
अब आपका पत्तागोभी किमची बनकर तैयार हो चुका है।
