चेहरे की फाइन लाइंस को दूर करने में मददगार होता है कॉर्न एंड फ्रूट्स चाट, जानें बनाने की विधि

नई दिल्ली: शाम की थोड़ी सी भूख को शांत करने के लिए आप आमतौर पर चाट बनाकर खा लेते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पौष्टिक गुणों से भरपूर कॉर्न एंड फ्रूट्स चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। हेल्दी होनी की वजह से इसको खाकर आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और आपकी कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग भी शांत हो जाती है, तो चलिए जानते हैं कॉर्न एंड फ्रूट्स चाट बनाने की रेसिपी-
कॉर्न एंड फ्रूट्स चाट बनाने के लिए सामग्री-
-मकई के दाने आधा कप उबले हुए
-अनार 1/2 कप
-संतरे के कुछ टुकड़े
-सेब कटा हुआ
-नींबू का रस आधा छोटा चम्मच
-जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
-इमली का पानी 3 बड़े चम्मच
-चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
-कटी हुई हरी मिर्च 1/2 छोटा चम्मच
-स्वादानुसार नमक
-हरा धनिया कटा
-पुदीने की पत्तियां कटी हुई
कॉर्न एंड फ्रूट्स चाट बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरा लेकर उसमें मकई के दाने, अनार के दाने, संतरा और सेब डाल लें। फिर आप इसमें जीरा पाउडर, चाट मसाला, मिर्च, नींबू का रस, इमली का पानी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आपकी कॉर्न चाट बनकर तैयार हो गई है। इसके बाद आप इसको धनिया और पुदीना की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।
