logo

अपनी स्किन के अनुसार बनाएं केले के यह खास फेस पैक्स, मिलेगी जवां और दमकती त्वचा

 | 
अपनी स्किन के अनुसार बनाएं केले के यह खास फेस पैक्स, मिलेगी जवां और दमकती त्वचा

आपको बता दें कि केले में भारी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है तो स्किन को नमी देने में मदद करता है. इसके साथ ही इसमें जिंक और लैक्टिन जो चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ कर देता है.

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे खूबसूरत स्किन की चाहत नहीं हो. लोग खूबसूरत दिखने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है. इसके साथ ही वह कई ब्यूटी ट्रीटमेंट की भी मदद भी लेते हैं लेकिन, उन्हें वो लाभ नहीं मिल पाता जैसा वह चाहते हैं. ऐसे में अगर आप दमकती और स्पॉट स्किन पाना चाहते हैं तो आप केला फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

 

आपको बता दें कि केले में भारी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है तो स्किन को नमी देने में मदद करता है. इसके साथ ही इसमें जिंक और लैक्टिन जो चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों को पूरी तरह से साफ कर देता है. इसमें मौजूद अमीनो एसिड में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं जो स्किन को जवां रखने में मदद करता है. अगर आप भी केले के इन गुणों का फायदा उठाना चाहते हैं तो केले से बना यह फेस पैक जरूर ट्राई करें. हम आपको इसे बनाने के तरीके के बारे में बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

 

ऑयली स्किन के लिए केला फेस मास्‍क
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको केले से बना यह फेस पैक जरूर ट्राई करना चाहिए. इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक पका केला लें और उसमें 2 से 3 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच शहद मिला दें. अब इस पेस्ट को स्किन और गले पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो दें. कुछ ही आपको चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा.

 

ड्राई स्किन के लिए केला फेस पैक
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इस फेस पैक को जरूर ट्राई करें. इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले पका केला लें और उसे मैश करके उसमें नारियल तेल और 2 चम्मच शहद मिला दें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें. कुछ ही दिनों में आपको चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा.

 

कॉम्बिनेशन स्किन के लिए केला फेस मास्‍क
अगर आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है तो इस फेस पैक को जरूर ट्राई करें. सबसे पहले मैश किया हुआ केला लें और उसमें दो चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, थोड़ा मैश किया हुआ पपीता डालें. अब इस पेस्ट के चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें. इस फेस पैक को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करके बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं.