logo

Winter Lips Care Tips: विंटर ड्राय Lips से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान Tips, मिलेगें पिंक और सॉफ्ट लिप्स

 | 
Winter Lips Care Tips: विंटर ड्राय Lips से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान Tips, मिलेगें पिंक और सॉफ्ट लिप्स

नई दिल्ली: खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए आपके चेहरे के हर पार्ट की स्किन का हेल्दी होना बहुत आवश्यक होता है। आपकी सोफ्ट स्किन आपकी सुंदरता में चार-चांद लगा देती है। लेकिन अगर आपकी त्वचा की रंगत कम हो जाती है तो इससे आपकी पूरी पर्सनेलिटी खराब होने लग जाती है। सर्दी का मौसम खाने-पीने या फिर घूमने के लिहाज से तो बहेतरीन होता है लेकिन आपकी स्किन के लिए बहुत ही देखभाल भरा होता है। इस मौसम में आपकी त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है इस लिए इसका खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे ही सर्दियां आते ही आपके होंठ भी रुखे-सूखे और फटने लगते हैं जिसकी वजह से कई बार आपको इनमें जलन और एलर्जी होने लग जाती है, तो चलिए आज हम आपको सर्दियों में होंठों का ख्याल रखने के कुछ बहुत ही आसान से तरीके बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप फटे होंठों से छुटकारा पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं- 

सर्दियों में ज्यादा होंठ फटने के कारण- (Dry Lips In Winter)

अधिक समय तक धूप में रहना

दिन में कई बार साबुन से फेस वॉश करना 

होंठों पर बार-बार जीभ लगाते रहना

केमिकल युक्स प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना

होंठों पर जलन या एलर्जी होना

ठंडा या नमी भरा मौसम होना

सर्दियों में इस तरह रखें होंठों का ख्याल (Lips Care In Winter Season)

1. सर्दियों के मोसम में बार-बार अपने फेस को बहुत ठंडे या गर्म पानी से वॉश करने से बचें।

2. अपने होंठों पर कलर, स्मैल या अल्कोहल वाले प्रोडक्ट का उपयोग न करें।

3. अपने चेहरे पर ज्यादा साबुन या फेस-वॉश का इस्तेमाल न करें।  

4. अपने होंठों और उसके आसपास की स्किन की अच्छी तरह से सफाई करें।

5. अपनी स्किन को सही ढ़ंग से मॉइस्चराइज करें।

6. रात को सोने से पहले लिप बाम जरूर लगाएं।

7. अपनी स्किन को टाइम टू टाइम एक्सफोलिएट करें।

8. इससे आपकी स्किन की डेड स्किन हट जाती है। 

9. स्किन को हाईट्रेट रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। 

10. धूप में जाने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें।