Budget 2022: अमित शाह ने Budget की तारीफ में पढ़े कसीदे, कही बड़ी बात

नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को साल 2022-23 के लिए आम बजट पेश कर दिया, जिसमें कुछ बदलाव भी किए गए। बजट में गांव से शहरों तक के लिए अलग-अलग ऐलान भी किए गए। बजट के बाद देश के गृहमंत्री ने बजट को दूरदर्शी बताया है। अमित शाह ने कहा कि बजट भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला साबित होगा।
मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा।
— Amit Shah (@AmitShah) February 1, 2022
ये बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा। इसके लिए @narendramodi जी और @nsitharaman जी का अभिनंदन करता हूँ।

आगे उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा। शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का बजट कोरोना के बाद वैश्विक आर्थिक जगत में उत्पन्न हुए अवसरों का दोहन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना भी की।