logo

Delhi: ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए नए साल और क्रिसमस के जश्न पर रोक

 | 
Delhi: Omicron के खतरे को देखते हुए नए साल और क्रिसमस के जश्न पर रोक

कोरोना के बढते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है- दिल्ली सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के आयोजन के लिए होने वाले किसी भी जमावड़े पर रोक लगा दी है. दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के मौके पर किसी भी तरह के कल्चरल इवेंट नहीं हो सकेंगे.गैदरिंग पर रोक लगाई गई है. बिना मास्क के बाजारों और दुकानों में एंट्री नहीं मिलेगी. रेस्टोरेंट और बार में 50 फीसदी क्षमता के साथ ही प्रवेश मिल सकेगा. शादी और दूसरे समारोहों में सिर्फ 200 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी.