logo

नवाब मालिक: क्या समीर वानखेड़े की साली ड्रग्स रैकेट में शामिल हैं ? नवाब मलिक ने उठाया सवाल

 | 
नवाब  मालिक: क्या समीर वानखेड़े की साली ड्रग्स रैकेट में शामिल हैं ? नवाब मलिक ने उठाया सवाल

एनसीपी नेता और कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने आज (8 नवंबर, सोमवार) एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) की साली पर हमला किया है. समीर वानखेड़े की अभिनेत्री पत्नी क्रांति रेडकर (Kranti Redkar) की बहन हर्षदा दीनानाथ रेडकर (Harshada Dinanath Redkar) पर ड्रग्स के रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया है.

समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े (Dnyandeo Wankhede) ने मुंबई उच्च न्यायालय में मलिक के खिलाफ 1.25 करोड़ की मानहानि का दावा ठोका है. इसके बाद नवाब मलिक ने हमले और बढ़ा दिए हैं.

नवाब मलिक ने यह आरोप लगाते हुए पहले ट्वीट किया और उसके बाद अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यह सवाल उठाया. उन्होंंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ' समीर दाऊद वानखेड़े, आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग्स के व्यवसाय में हैं क्या? उनका केस पुणे के कोर्ट में लंबित होने की वजह से आप इसका जवाब दें. ये लीजिए सबूत.' यह लिख कर नवाब मलिक ने ट्वीटर पर सबूत के तौर पर कुछ कागजात शेयर किए हैं.

नवाब मलिक ने ट्वीट कर क्रांति रेडकर की बहन पर ड्रग्स रैकेट में शामल होने का आरोप लगाया

क्रांति रेडकर दोपहर 1 बजे देंगी नवाब को जवाब

समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने अपनी बहन पर लगाए गए नवाब मलिक के आरोपों का जवाब देने का फैसला किया है. क्रांति रेडकर दोपहर 1 बजे पत्रकारों से बात करेंगी. इस बातचीत में वे अपनी बहन हर्षदा दीनानाथ रेडकर पर लगे ड्रग्स रैकेट से जुड़े होने के नवाब मलिक के आरोप का जवाब देंगी.

नवाब मालिक ने क्या कहा?

नवाब मलिक ने पत्रकार परिषद आयोजित कर ड्रग्स मामले से जुड़े कई खुलासे किए. उन्होंने कहा, 'यह 'मेरा नाम जोकर' और 'संगम' जैसी दो इंटरवल वाली पिक्चर नहीं है. जब तक विलेन जेल में नहीं चला जाता, तब तक यह पिक्चर खत्म होने वाली नहीं है. ललित होटल सात महीने के लिए बुक था. वहीं पर समीर वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी काम कर रही थी. मनीष भानुशाली, धवल भानुशाली, सैम डिसूजा जैसे कई लोग वहां आते-जाते थे. वहां लड़कियां भी आती थीं. वहां ड्रग्स का सेवन भी किया जाता था. ललित होटल में शबाब और कबाब शुरू थे, बस नवाब वहां नहीं था. वे सभी आपके लोग थे. समीर वानखेड़े के प्रवक्ता (मोहित कंबोज की तरफ इशारा) ने ही यह जानकारी दी है.'