logo

पेपर लीक पर होगी उम्रकैद, बिल लाएगी गहलोत सरकार, CM ने दिए पायलट की मांगें मानने के संकेत

 | 
पेपर लीक पर होगी उम्रकैद, बिल लाएगी गहलोत सरकार, CM ने दिए पायलट की मांगें मानने के संकेत

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की मांगें मानने के संकेत दिए हैं। गहलोत सरकार पेपर लीक मामले पर दोषियों को उम्रकैद की सजा के प्रावधान का बिल लाने जा रही है। 14 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में यह बिल लाया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी।

बता दें पायलट की तीन मांगे थीं, जिनमें पेपरलीक के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग भी शामिल थी। सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ बनाए गए कानून में भी अधिकतम सजा का प्रावधान उम्रकैद करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में बिल लाने का फैसला किया है। राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि आरपीएससी, डीओपी आरएसएसबी एवं अन्य हितधारकों के साथ चर्चा कर बेहतर प्रक्रिया तैयार करें। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।