logo

शख्स को UP CM योगी का मुखौटा पहनाकर सड़क पर घसीटा, थप्पड़ भी मारे; वीडियो पर BJP ने पूछा- यही प्रेम फैलाने का तरीका है

 | 
शख्स को UP CM योगी का मुखौटा पहनाकर सड़क पर घसीटा, थप्पड़ भी मारे; वीडियो पर BJP ने पूछा- यही प्रेम फैलाने का तरीका है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुल चार लोग नजर आ रहे हैं। चारों लोग अलग-अलग मुंखौटा लगाए हुए हैं। इसमें एक शख्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुखौटा लगाया है और बचे हुए तीन उसको रस्सी से बांध कर सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। तीन लोग रस्सी से बंधे शख्स को थप्पड़ भी मारते हुए नजर आ रहे हैं, जो कि सीएम योगी का मुखौटा पहना हुआ है। वीडियो में पीछे भीड़ भी नजर आ रही जो कि नारेबाजी कर रही है।

यूपी के बीजेपी प्रवक्ता प्रशांत उमराव ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर किया है। प्रशांत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'केरल में आतंकी संगठन PFI के सहयोगी संगठन कॅम्पस फ्रंट आफ इंडिया (CFI) के नाम से चलने वाले इस्लामिक संगठन की करतूत। उसने अपने प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को चित्रित किया है। क्या यही इस्लाम का धरती पर प्रेम फैलाने का तरीका है?'


इस वीडियो को बनाने के पीछे के उद्देश्य का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है, लेकिन जानकारी के मुताबिक वीडियो में सीएफआई के कार्यकर्ता PFI कार्यकर्ता सिद्दीकी कप्पन पर मुकदमा चलाए जाने को लेकर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि यूपी पुलिस ने हाथरस में दलित युवती से रेप की घटना के बाद अशांति फैलाने के आरोप में कप्पन समते कई पीएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। कप्पन इसी मामले में फिलहाल जेल में बंद हैं।