logo

चिराग पासवान और पीएम मोदी ने छठ पूजा के समापन पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, छठी मैया से देश की समृद्धि की कामना की

 | 
चिराग पासवान और पीएम मोदी ने छठ पूजा के समापन पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, छठी मैया से देश की समृद्धि की कामना की

Chhath Puja 2025: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को 4 दिवसीय छठ पूजा के शुभ समापन पर देशभर के लोगों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी श्रद्धालुओं की समृद्धि की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित त्योहार के सफल समापन पर अपनी खुशी व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।

चिराग पासवान ने बिहार और देश की समृद्धि की कामना की 

चिराग पासवान ने अपने आवास पर छठ पूजा अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर चिराग पासवान ने कहा कि, छठी मैया ने बिना मांगे इतना कुछ दिया है लेकिन हां मैं ये मानता हूं जिस विकसित बिहार की हम कल्पना करते हैं और उस विकसित परिवार तथा उस विकसित बिहार में हर परिवार में खुशियां और समृद्धि आए। यही कामना की है कि छठी मैया का ये आर्शीवाद बिहार और देश के हर व्यक्ति और परिवार को मिले। छठ पर्व के साथ लोकतंत्र का महापर्व भी चल रहा है, ऐसे में आज जब हम लोग छठ का उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व को पूर्ण किया।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि, एक महापर्व समाप्ति की ओर है तो दूसरी ओर लोकतंत्र का दूसरा महापर्व वो अपनी चरम सीमा पर अपने पूर्णरूप में आएगा। आज से हम लोग प्रचंड प्रचार की शुरुआत करेंगे और जो भी परिणाम आएंगे हम जानते हैं हमारे पक्ष में आएंगे लेकिन वो परिणाम बिहार और बिहारवासियों के लिए सुखद होंगे।