logo

क्या कह रहे है आज आपके सितारे, जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

 | 
क्या कह रहे है आज आपके सितारे, जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष

आज आप नए कार्य शुरू कर सकेंगे, परंतु आपके विचार स्पष्ट न होने से उलझन बढऩे की संभावना है। व्यवसाय में स्पर्धा का अनुभव होगा। लघु प्रवास होने की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। 

वृष

 उलझनपूर्ण मानसिकता के कारण महत्त्वपूर्ण अवसर खोएंगे। नए कार्य शुरू करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है। जिद्दी स्वभाव के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है। अपनी वाकपटुता से आप किसी को आकर्षित कर सकेंगे। वित्तीय लाभ मिलेगा।

मिथुन

 आज आप उत्साहित और स्फूर्ति का अनुभव कर सकेगें। आज अच्छे कपड़े और आभूषण पहनेंगे। स्वादिष्ट भोजन करेंगे और सगे-संबंधियों के साथ आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा।

कर्क

परिवार में लोगों के साथ मतभेद हो सकता है और उसके कारण मन में भय रहेगा। उलझन के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय अभी न लेने की सलाह दी जा रही है। किसी के साथ संघर्ष या विवाद होने की संभावना है। 

सिंह

आज आपको लाभ होने की संभावना है, परंतु आपका मनोबल स्पष्ट न हो तो मिला हुआ अवसर भी खोने की संभावना है। स्त्री मित्रों से मिलकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

कन्या

नए कार्य शुरू करने के लिए आपने जो योजनाएं बनाई हैं, पूरी होंगी। पिता के साथ निकटता बढ़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में मेल और शांति रहेगी।

तुला

 साहित्य में रुचि रखने वाले बौद्धिक लोगों से मिलकर ज्ञान की चर्चा में समय व्यतीत होगा। नए काम की शुरुआत आज आप कर पाएंगे। किसी लंबे सफर पर या किसी यात्राधाम के दर्शन हेतु प्रयाण करेंगे।

वृश्चिक

 आज अपने स्वभाव और व्यवहार पर काबू रखना आवश्यक है। कोई नया कार्य आरंभ न करें। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना होने से खानपान में ध्यान रखें। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। 

धनु

 दुविधा के चलते आप असमंजस में फंस सकते हैं। अपने धन का संचय कैसे करना है, यह हुनर आज आप सीख सकते हैं। अगर आपके मन में तनाव है, तो किसी नज़दीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। 

मकर

 कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है।

कुंभ

 आज का दिन मनोव्यथा और भय से भरपूर रहेगा। विचार तेजी से बदलने के कारण आप दुविधा में रहेंगे। संतान की चिंता परेशान करेगी। आपको पेट की तकलीफ होने की संभावना है। 

मीन

 आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आज के दिन धन लाभ होने की पूरी संभावना है, लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए। आज आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

Around the web