IPL 2022 से बाहर हुआ 2 करोड़ वाला तेज गेंदबाज, Rajasthan Royals को चोट ने दिया बड़ा झटका
| Apr 6, 2022, 16:08 IST

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दमदार शुरुआत करने वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को एक ही दिन में दो झटके लगे हैं. मंगलवार 5 मार्च को राजस्थान को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जो इस सीजन में टीम की पहली शिकस्त थी.
अब अगले ही दिन टीम के एक खिलाड़ी की चोट ने उसे मुश्किल में डाल दिया है. राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार 6 मार्च को बताया कि टीम के ऑस्ट्रेलियाई मीडियम पेसर नाथन कूल्टर-नाइल (Nathan Coulter-Nile
Injured) चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. कूल्टर नाइल अब अपने देश वापस लौटेंगे. राजस्थान ने फिलहाल कूल्टर नाइल के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.
