logo

एशिया कप 2022 , पूर्व कप्तान विराट कोहली आज का दिन कभी नहीं भूलेंगे

 | 
एशिया कप 2022 , पूर्व कप्तान विराट कोहली आज का दिन कभी नहीं भूलेंगे

एशिया कप 2022  के लिए बीसीसीआई ने सोमवार को भारतीय स्क्वाड की घोषणा की, जिसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली  की वापसी हुई है.

विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए थे. लेकिन एशिया कप के लिए विराट कोहली को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है. विराट कोहली अपने फॉर्म को लेकर काफी परेशान हैं, क्योंकि पिछले तीन सालों से विराट कोहली के बल्ले से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं निकला है. लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को आलोचना का भी शिकार होना पड़ा है. ऐसे में एशिया कप में कोहली के पास मौका होगा कि एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी कर सभी को करारा जवाब दें.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने पुराने फॉर्म में वापसी करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में विराट कोहली के लिए आज का दिन काफी खास है. क्योंकि विराट कोहली आज के ही दिन साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 120 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी. वनडे में विराट कोहली का ये 42वां शतक था. जबकि 67वां इंटरनेशनल शतक था.

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2019 में शतक जड़कर बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. इतना ही नहीं विराट कोहली तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में पहले बल्लेबाज बन गए थे. अब उम्मीद की जा रही है कि ब्रेक के बाद एशिया कप 2022 में जब टीम में वापसी करेंगे तो अपने पुराने लय में दिखेंगे.