logo

टीम इंडिया को बड़ा झटका रवींद्र जडेजा T20 वर्ल्ड कप से भी हुए बाहर

 | 
टीम इंडिया को बड़ा झटका रवींद्र जडेजा T20 वर्ल्ड कप से भी हुए बाहर

भारत के सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी-20 विश्व कप  में नहीं खेल पायेंगे क्योंकि उन्हें घुटने की सर्जरी करानी होगी.

इस वजह से वह लंबे समय तक खेल से बाहर रह सकते हैं. जडेजा एशिया कप में पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ पहले 2 मैचों में खेले थे. वह अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम में जरूरी संतुलन देते हैं.

टीम इंडिया को खलेगी कमी

अनुभवी बायें हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति रोहित शर्मा की टीम के लिए बड़ा झटका  जडेजा की दाहिने पैर के घुटने की चोट काफी गंभीर है. उन्हें एक बड़ी सर्जरी करानी होगी और वह अनिश्चित समय तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे.

6 महीने भी लग सकते हैं रिकवरी में

उन्होंने कहा कि इस समय अगर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की चिकित्सा टीम के आकलन को देखा जाये तो उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी के लिये कोई समयसीमा नहीं दी जा सकती. अभी पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह 'एंटीरियर क्रुसिएट लिगामेंट (एसीएल)' का मामला है जिससे उबरने में 6 महीने से ज्यादा का समय लग सकता है.

जडेजा को काफी समय से थी परेशानी

कुछ हद तक कहा जा सकता है कि जडेजा कम से कम 3 महीनों के लिए खेल से बाहर रहेंगे. यह समझा जा सकता है कि जडेजा के घुटने में काफी लंबे समय से समस्या रही है और पिछले एक साल को देखें तो वह खुद को सभी प्रारूपों में बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में बदल रहे हैं जिसमें उनकी बायें हाथ की स्पिन उनकी मुख्य भूमिका से दूसरे कौशल में तब्दील हो रही है.

सर्जरी के बाद रिहैब से गुजरना होगा

माना जा रहा है कि गेंदबाजी के समय उनके फ्रंट फुट को रखने के दौरान उनके दाहिने घुटने पर दबाव पड़ता है. अपने सीनियर करियर (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) में जडेजा ने सभी प्रारूपों में करीब 630 मैचों में 7000 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी कर 897 विकेट झटके हैं जिसमें घरेलू प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और आईपीएल मैच शामिल हैं. सीनियर स्तर पर उन्होंने 13,000 रन बनाये हैं.