logo

कप्तान रोहित शर्मा करेंगे रवींद्र जडेजा का प्रमोशन, बोले- 'ये दिल मांगे

 | 
कप्तान रोहित शर्मा करेंगे रवींद्र जडेजा का प्रमोशन, बोले- 'ये दिल मांगे 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कप्तान बनते ही टीम इंडिया में एक्सपेरिमेंट की बयार सी बह चली है.

उसी में एक कड़ी अब रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से जुड़ने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनसे कप्तान रोहित शर्मा का इरादा थोड़ा ज्यादा का है. रवींद्र जडेजा को लेकर अपने बड़े प्लान का खुलासा रोहित शर्मा ने लखनऊ टी20 में श्रीलंका को 62 रन से हराने के बाद किया. ये प्लान टीम इंडिया में जडेजा के बैटिंग ऑर्डर से जुड़ा है, जिसमें अब प्रमोशन देखने को मिल सकता है. वैसे इसकी शुरुआत उन्होंने लखनऊ में खेले श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से ही कर दी है.

रोहित शर्मा ने लखनऊ टी20 में रोहित शर्मा को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा. 17वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे जडेजा सिर्फ 4 गेंदों का सामना कर पाए और उस पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे. कप्तान रोहित शर्मा ऑलराउंडर जडेजा की टीम में वापसी से बेहद खुश नजर आए.

जडेजा को टॉप ऑर्डर में खिलाना चाहते हैं रोहित

रोहित ने कहा, ” मुझे उनके लिए बेहद खुशी है. हमें उनसे और ज्यादा चाहते हैं. इसलिए हमने उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजा. आने वाले मुकाबलों में आप और भी अधिक जडेजा को टॉप ऑर्डर में खेलते देख सकते हैं.” उन्होंने कहा, ” वो लाजवाब फॉर्म में हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में. लेकिन हम उनका वही इस्तेमाल व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी करना चाहते हैं. हम देखना चाहते हैं कि आगे हम उन्हें ऊपर प्रमोट कर सकते हैं या नहीं. हम उनसे सीमित ओवरों के क्रिकेट में क्या पाना चाह रहे हैं इस बारे में हमारा इरादा पूरा साफ है.