logo

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को FIFA ने इस वजह से किया सस्पेंड, महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीनी

 | 
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को FIFA ने इस वजह से किया सस्पेंड, महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीनी

दुनिया में फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था FIFA ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को निलंबित कर दिया। FIFA का आरोप है कि AIFF तीसरे पक्ष के अनुचित प्रभाव में काम कर रहा है जो कि फीफा क़ानून का गंभीर उल्लंघन है। 

फीफा ने एक बयान में कहा, "ये निलंबन हटाया जा सकता है, अगर AIFF कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए प्रशासकों की एक समिति गठित करने का आदेश का निरस्त हो जाए और AIFF प्रशासन के दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर ले।"

पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल पटेल द्वारा अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद भी पद को संभाल रहे थे जबकि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने इसे अमान्य करार दिया था। SC ने AIFF को प्रशासकों की एक समिति (CoA) के तहत रखा था जिसे उसने मई 2022 में चुना था।

AIFF को निलंबित करने का निर्णय इसके बावजूद आ गया, जब भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दे रखा है कि भारतीय फुटबॉल संचालन बॉडी की कार्यकारी समिति का चुनाव तेजी से किया जाए। कोर्ट ने 21 जुलाई 2022 को इस तथ्य का संज्ञान लिया था कि FIFA अंडर 17 महिला विश्व कप शुरू होने वाला है और भारत को विश्व कप की मेजबानी करनी है। इसके अलावा, FIFA ने सीओए को संकेत दिया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन लोकतांत्रिक रूप से चुने गए एएफआईएफ के तहत किया जाना चाहिए।

अब FIFA द्वारा AIFF को निलंबित करने का मतलब यह भी है कि अक्टूबर में U-17 महिला विश्व कप की मेजबानी की भारत की संभावना को बड़ा झटका लगा है। फीफा ने अपने बयान में कहा कि भारत इस समय टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं कर सकता है और वह अनुकूल समाधान के लिए खेल मंत्रालय के साथ लगातार बातचीत कर रहा है।

भारत के पास 11 से 30 अक्टूबर तक U17 महिला विश्व कप की मेजबानी करने का अधिकार है। कोविड -19 महामारी के कारण टूर्नामेंट को 2021 से स्थगित कर दिया गया था।

FIFA ने कहा, "FIFA भारत में युवा मामले और खेल मंत्रालय के साथ लगातार रचनात्मक संपर्क में है और उम्मीद है कि मामले का सकारात्मक नतीजा अभी भी हासिल किया जा सकता है।"