logo

शतक से टीम इंडिया की जीत से विदाई भारत ने 101 रन से हराया अफगानिस्तान

 | 
शतक से टीम इंडिया की जीत से विदाई भारत ने 101 रन से हराया अफगानिस्तान

एशिया कप में विराट कोहली के नाबाद 122 रन की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए, जवाब में भुवनेश्वर के 5 विकेट की मदद से अफगानिस्तान को 111/8 रन पर समेट दिया। इस तरह टूर्नामेंट के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया की जीत से विदाई हुई। इस मैच के हीरो विराट रहे। विराट कोहली ने T20 में पहला शतक जडक़र रनों का सूखा खत्म किया। विराट ने 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन बनाए। उन्होंने 53 गेंदों पर शतक पूरा किया। इस पारी में विराट के बल्ले से 12 चौके और 6 छक्के निकले। विराट ने करीब तीन साल (1020 दिन) बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाया है। विराट कोहली ने इस पारी में 6 छक्के लगाकर अपने T20 करियर में 100 छक्के भी पूरे किए।

टीम इंडिया के रेगुलर कैप्टन रोहित शर्मा एशिया कप 2022 के टीम के आखिरी मैच में नहीं उतरे। टॉस के लिए आए कप्तान केएल राहुल ने बताया कि टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा चाहते थे कि वह आराम करें, क्योंकि आने वाले समय में T20 वल्र्ड कप है और टीम मैनेजमेंट चाहता है कि खिलाड़़ी फ्रेश फील करें। केएल ने बताया कि रोहित शर्मा ब्रेक लेना चाहते हैं। इन हालात में बैक-टू-बैक मैच खेलना आसान नहीं है।