logo

ग्लेन मैक्सवेल ने राहुल जैसा किया कारनामा, ऑस्ट्रेलिया को फजीहत से बचाया- देखे Video

 | 
ग्लेन मैक्सवेल ने राहुल जैसा किया कारनामा, ऑस्ट्रेलिया को फजीहत से बचाया- देखे Video

ऑस्ट्रेलिया पने ही घर में, अपने फैंस के सामने बिना खिताब जीते, उलटफेर का शिकार होना, किसी भी टीम को पसंद नहीं आएगा. उस पर भी अगर वह टीम मौजूदा चैंपियन हो और दोबारा चैंपियन बनने की मजबूत दावेदार हो.

ये कहानी ऑस्ट्रेलिया की है, जिसके लिए टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच में बाल-बाल बची ऑस्ट्रेलिया को इसके लिए ग्लेन मैक्सवेल का धन्यवाद देना होगा, जिन्होंने एकदम टीम इंडिया के स्टार केएल राहुल के अंदाज में अपनी टीम को जीत दिलाई.

शुक्रवार 4 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के सामने अफगानिस्तान की चुनौती थी. पहली बार दोनों टीमें इस फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ रही थीं. ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूती देने के लिए सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत थी. लेकिन बड़ी जीत तो दूर, अफगानिस्तान ने गेंद और बल्ले से जैसा प्रदर्शन किया, उससे ऑस्ट्रेलिया पर हार का खतरा मंडराने लगा था.

मैक्सवेल ने लगाया राहुल जैसा निशाना

14वें ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल ने डीप मिडविकेट से एक सटीक थ्रो नॉन स्ट्राइकर के स्टंप्स की ओर मारा, जिसने गुलबदीन नईब को रन आउट कर दिया.

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 169 रन का लक्ष्य दिया था. अफगान बल्लेबाजों ने जोरदार जवाब दिया और 13वें ओवर तक ही 99 रन बना लिए थे. विकेट गिरे थे सिर्फ 2. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को किसी तरह विकेट हासिल करने की जरूरत थी. ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ वैसा ही किया, जैसा 2 दिन पहले केएल राहुल ने किया था.