logo

IND Vs SA : भारत ने कब्जाई सीरीज अफ्रीका को दूसरे T-20 मैच में 16 रन से हराया

 | 
IND Vs SA : भारत ने कब्जाई सीरीज अफ्रीका को दूसरे T-20 मैच में 16 रन से हराया

भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे T-20 मैच में 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। रविवार को गुवाहाटी में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 221 रन पर रोक दिया। डेविड मिलर ने नाबाद 106 रन और डिकॉक ने भी 69 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 22 बॉल पर 61 रन बना दिए। उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले। केएल राहुल ने 28 गेंद में 57 रन की पारी खेली। वहीं, रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 43 रन बनाए। विराट कोहली के बल्ले से 28 गेंद में 49 रन निकले। अंत में कार्तिक ने कुछ आकर्षक शॉट खेले।

मैदान में घुस आया सांप

मैच के दौरान एक बड़ी घटना देखने को मिली। भारतीय पारी के सातवां ओवर जैसे खत्म हुआ, मैदान पर सांप निकल आया, जिसके कारण मैच को 10 मिनट तक रोकना पड़ा। कुछ देर बाद ग्राउंड स्टाफ ने सांप को हटाया, फिर मुकाबला शुरू हुआ।