logo

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स में हुई घातक ऑलराउंडर की एंट्री, दहशत में विरोधी टीमें

 | 
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स में हुई घातक ऑलराउंडर की एंट्री, दहशत में विरोधी टीमें

Corbin Bosch In Rajasthan Royals: संजू सैमसन की कप्तानी राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए.

अब उनकी जगह साउथ अफ्रीका के खतरनाक ऑलराउंडर को टीम में शामिल किया गया. ये ऑलराउंडर चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देता है.

इस खिलाड़ी को मिली जगह

राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग  के बचे हुए मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश से करार किया है, जो ऑस्ट्रेलिया के नाथन कूल्टर नाइल की जगह लेंगे. कूल्टर नाइल को मार्च में पिंडली की चोट लग गई थी और वह बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. उनकी जगह शामिल किए गए बॉश राजस्थान रॉयल्स टीम में बतौर नेट गेंदबाज रह चुके हैं. कोर्बिन बॉश नीलामी में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था. दक्षिण अफ्रीका के इस आल राउंडर ने 30 टी20 मैच में 151 रन बनाए हैं और 18 विकेट चटकाए हैं. वह 20 लाख रूपये में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे.

चोट की वजह से बाहर हुए नाइल

ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चोटिल हो गए थे. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 3 ओवर ही गेंदबाज़ी की थी. इसके बाद वो चोट की वजह से इस सीजन से बाहर हो गए थे और उन्हें अगले दो मैचों में बॉलिंग करने का मौका भी नहीं मिला था.

राजस्थान के पास है मजबूत गेंदबाजी आक्रमण

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम ने 12 में से 7 मैच जीते हैं. वहीं, 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे. भारतीय पिचें हमेशा से ही स्पिनर्स की मददगार रही है. इन पिचों पर कहर बरपाने के लिए राजस्थान के पास युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन के रूप में खतरनाक स्पिनर्स मौजूद हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी में उनके पास प्रसिद्ध कृष्णा और ट्रेंट बोल्ट हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा सकते हैं.