logo

आईपीएल 2022: धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, जानिए

 | 
आईपीएल 2022: धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, जानिए

आईपीएल 2022 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 13 रनों से मात दी. इस हार के साथ ही सीएसके की टीम अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. सीएसके का प्रदर्शन इस पूरे ही सीजन खराब रहा है. पहले ये टीम रवींद्र जडेजा की कप्तानी में कोई खास कमाल नहीं कर पाई और अब खुद महेंद्र सिंह धोनी जैसा कप्तान भी सीएसके की नैया को पार नहीं लगा पाया. लेकिन आरसीबी के खिलाफ मिली हार में सबसे बड़े जिम्मेदार खुद धोनी ही थे

आरसीबी के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के एक फैसले से सीएसके का हार का सामना करना पड़ा. दरअसल धोनी ने इस मैच में भी टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक ड्वेन ब्रावो को मौका नहीं दिया. इस मैच से पहले ब्रावो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी बाहर ही थे. तब ये बात सामने आई थी कि ब्रावो को एक छोटी सी चोट है. लेकिन टीम उस मैच को जीत गई तो धोनी ने इस मुकाबले में भी ब्रावो को प्लेइंग 11 में जगह देना ठीक नहीं समझा. ब्रावो एक ऐसे खिलाड़ी जो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी सीएसके को सालों से मजबूती देते हुए आ रहे हैं.

कप्तानी के साथ-साथ धोनी पिछले कई सीजनों की तरह इस साल भी बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. आरसीबी के खिलाफ उम्मीद थी कि धोनी मैच को फिनिश करेंगे लेकिन ये खिलाड़ी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गया.