आईपीएल 2022 : तो इस बार चेन्नई और बेंगलुरु के बीच होगा फाइनल, क्योंकि...

आईपीएल 2022 की शुरुआत होने को है. लगभग 2 हफ्ते का ही समय बचा है. आईपीएल के दीवाने हर जगह मौजूद हैं. साथ ही फैंस अपनी टीम को जिताने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं.
अभी की बात की जाए तो चेन्नई (CSK) के फैंस एक आंकड़ा ऐसा उठा कर लाए हैं, जिससे ये साबित करने में लगे हैं कि इस बार चेन्नई ही जीतेगी. आपको बताते हैं कि आखिर उनकी इस बात के पीछे कितना दम है.
दरअसल इस बार आईपीएल में 10 टीमें शामिल हो रही हैं. इससे पहले केवल 2011 में ही आईपीएल के अंदर 10 टीमें थीं. साथ ही आईपीएल 2011 का पहला मैच भी चेन्नई कोलकाता (KKR) के बीच हुआ था. जो अभी की बात करें तो पहला मैच आईपीएल 2022 में भी चेन्नई कोलकाता की टीम के बीच में है.
इसी दोनों बातों को आधार बनाकर फैंस का मानना है कि 2011 जैसा रिजल्ट इस बार 2022 में होने जा रहा है. 2011 में भी चेन्नई की टीम ने ख़िताब अपने नाम किया किया था.
