logo

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, भारत ने एकदिवसीय सीरिज 2-1 से जीती

 | 
दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा भारत ने एकदिवसीय सीरिज 2-1 से जीती

नई दिल्ली-भारत ने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल की 49 रन की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को तीसरे एकदिवसीय मैच में मंगलवार को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की शृंखला 2-1 से जीत ली। दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 99 रन पर सिमट गई, जिसके बाद भारत ने 100 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

भारत की ओर से स्पिनरों ने दर्शनीय प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने चार विकेट अपने नाम किए जबकि शाहबाज़ अहमद और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी दो विकेट चटकाए।  गिल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 57 गेंदों पर 8 चौकों के साथ 49 रन बनाए, हालांकि वह एकदिवसीय क्रिकेट में अपने चौथे अर्द्धशतक से चूक गए और लक्ष्य से सिर्फ 3 रन की दूरी पर आउट हो गये। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर भारत को जीत तक पहुंचाया।