लखनऊ का चौथा विकेट गिरा, मनीष पांडे 6 रन पर आउट

IPL 2022 LSG vs GT Live: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की दो नई टीमें लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस का आमना- सामना मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है।
इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक लखनऊ ने 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए हैं।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की पारी, केएल राहुल शून्य पर आउट
लखनऊ सुपर जाइंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली पारी की पहली ही गेंद पर मो. शमी ने केएल राहुल को विकेट के पीछे कैच आउट करवा दिया। केएल राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक का शिकार बने। शमी ने राहुल के बाद खतरनाक बल्लेबाज डिकाक को भी 7 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। लखनऊ का तीसरा विकेट इविन लुईस के तौर पर गिरा जिन्हें वरुण आरोन ने आउट किया। मनीष पांडे को मो. शमी ने 6 रन पर बोल्ड कर दिया। ये शमी का इस मैच में तीसरा विकेट था।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकाक (डब्ल्यू), इविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुडा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लाकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी।
ये दोनों टीमें आइपीएल में पहली बार शामिल की गई हैं और दोनों टीमों के कप्तान केएल राहुल व हार्दिक पांड्या अपना वर्चस्व साबित करने मैदान पर उतरेंगे। इन दोनों कप्तानों पर ना सिर्फ अपनी-अपनी टीमों से बेहतर प्रदर्शन करवाने की जिम्मेदारी है बल्कि इनकी ये भी कोशिश होगी वो स्थापित टीमों के सामने खुद को साबित भी करें। केएल राहुल के पास कप्तानी करने का अनुभव है क्योंकि वो इससे पहले पंजाब की कप्तानी कर चुके हैं तो वहीं हार्दिक पांड्या के पास आइपीएल में कप्तान का कोई अनुभव नहीं है।
गुजरात की बात करें को इस टीम के लिए पारी की शुरुआत शुभमन गिल और रहमानुल्लाह गुरबाज कर सकते हैं। वैसे वानखेड़े स्टेडियम पर गेंदबाजों को उछाल मिल सकती है जिससे उन्हें सावधान रहना होगा। गुजरात के प्रदर्शन का दारोमदार कप्तान हार्दिक पांड्या पर होगा, जिन्हें वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का काफी अनुभव है। छक्के जड़ने में उस्ताद हार्दिक को बल्लेबाजी क्रम में और ऊपर आना होगा। इसी तरह राहुल तेवतिया भी खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे। टीम के लिए आलराउंडर विजय शंकर भी अहम होंगे। गेंदबाजी में मुहम्मद शमी टीम का नेतृत्व करेंगे। वह अपने प्रदर्शन के दम पर साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप की टीम में चयन का दावा पुख्ता करना चाहेंगे। लेग स्पिनर राशिद खान भी मैच विनर खिलाड़ी हैं जिन्हें वानखेड़े स्टेडियम पर गेंदबाजी में मजा भी आता है।
केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम की सलामी जोड़ी शानदार है। इसमें खुद राहुल हैं और उनसा साथ क्विंटन डिकाक निभाएंगे। दोनों तकनीक के भी धनी हैं और उनके पास हर तरह के शाट भी हैं। मध्यक्रम में दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर जैसे बेहतरीन आलराउंडर हैं। मध्यक्रम में मनीष पांडे का अनुभव भी काम आएगा। टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई इंदौर के तेज गेंदबाज आवेश खान करेंगे, जबकि रवि बिश्नोई स्पिन का जिम्मा संभालेंगे।
टीमें
गुजरात टाइटंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मैथ्यू वेड, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिद्धिमान साहा, अलजारी जोसेफ, दर्शन नालकंडे, डोमिनिक ड्रेक्स, जयंत यादव, लाकी फग्र्यूसन, मुहम्मद शमी, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, वरुण आरोन, यश दयाल।
लखनऊ सुपरजाइंट्स : केएल राहुल (कप्तान), मनन वोहरा, इविन लुइस, मनीष पांडे, क्विंटन डिकाक, रवि विश्नोई, दुष्मंता चमीरा, शाहबाज नदीम, मोहसिन खान, मयंक यादव, अंकित राजपूत, आवेश खान, एंड्रयू टाई, मार्कस स्टोइनिस, काइल मायेर्स, कर्ण शर्मा, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर।
