जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी टीम में शामिल
| Oct 14, 2022, 21:43 IST

अनुभवी गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को भारत की 15-सदस्यीय T-20 विश्व कप स्क्वाड में चोटग्रस्त जसप्रीत बुमराह की जगह शामिल किया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और विश्व कप के आधिकारिक अभ्यास मैचों से पहले भारतीय टीम से जुड़ेंगे। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर बैकअप नामित किए गए हैं। दोनों खिलाड़ी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।
आईसीसी T-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
