RCB vs MI Live Score: हसारंगा को मिली सफलता, मुंबई को दिया दूसरा झटका, बैंगलोर ने की वापसी

IPL 2022 में वीकेंड का मतलब डबल हेडर और आज के डबल हेडर में दूसरा मैच है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के बीच. आईपीएल की दो सबसे पॉपुलर टीमें इस सीजन में सिर्फ एक बार ही टकराएंगी.
ऐसे में कई दिग्गजों को एक दूसरे के खिलाफ देखने का फिलहाल यही एक मौका है. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (MCA Stadium, Pune) में हो रहे इस मुकाबले में बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है. वहीं मुंबई ने पहली जीत के लिए दो बदलाव किए हैं. मुंबई के लिहाज से बेहद अहम है क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली ये टीम अपने शुरुआती तीनों मैच हार चुकी है. ऐसे में आज जीत हर हाल में जरूरी है.
RCB vs MI: ऐसी है प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डेविड विली, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसारंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप.
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, कायरन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, बेसिल थंपी और जसप्रीत बुमराह.
