टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना केएल राहुल की कप्तानी
| Aug 13, 2022, 22:25 IST

भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो गई है। टीम इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खिलाड़ियों के जाने की फोटो शेयर की हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 19 अगस्त को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 20 और अंतिम मुकाबला 22 अगस्त को खेला जाएगा। जिम्बब्वे दौरे में टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल होंगे। जिम्बाब्वे दौरे के लिए पहले ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा हो चुकी है। 31 जुलाई को घोषित हुई टीम में कप्तान शिखर धवन को बनाया गया था लेकिन केएल राहुल के फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है। शिखर धवन टीम के उपकप्तान होंगे।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए ये रहेगी टीम इंडिया
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (wk), संजू सैमसन (wk), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
