logo

Saurav Ghoshalऔर Dipika Pallikal की जोड़ी ने Indian को दिलाया एक और Bronze Medal

 | 
Saurav Ghoshalऔर Dipika Pallikal की जोड़ी ने Indian को दिलाया एक और Bronze Medal

 कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अब तक कुल 50 पदक देश को दिलाने में सफल हुए हैं.

आज भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की सरजमीं पर तिरंगा लहरा दिया है. अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर ब्रॉन्ज मेडल की बरसात कर दी है. इसी कड़ी में सौरव घोषाल  दीपिका पल्लीकल की जोड़ी ने स्क्वॉश में कमाल कर दिया है. स्क्वॉश में इस भारतीय जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की है.

 भारतीय खिलाड़ियों ने स्क्वॉश का मिक्स्ड डबल्स  मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल हुए हैं. सौरव घोषाल दीपिका पल्लीकल की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के जोएल किंग पॉल कोल की जोड़ी को 2-0 से हराया है. खास बात यह है कि सौरव घोषाल दीपिका पल्लीकल की लगातार ये दूसरा पदक है.

सौरव घोषाल दीपिका पल्लीकल की जोड़ी ने जोएल किंग पॉल कोल को 11-7, 11-4 से हराया. रविवार का दिन पूरी तरह से भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा.

आज के दिन भारत के एल्डहॉस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग लगाकर देश को सोना दिलाया है. वहीं, मेन्स ट्रिपल जंप में ही अब्दुल्ला अबुबकर  बेहतरीन छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीतने में सफल हुए.

टेबल टेनिस में भी देश को एक पदक मिला है. अचंता शरत कमल जी साथियान  की जोड़ी ने देश को एक सिल्वर मेडल दिलाया है. बॉक्सिंग में निकहत जरीन ने शानदार पंच कर देश को एक गोल्ड मेडल दिलाया. भाला फेंक प्रतियोगिता में अन्नू रानी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. अन्नू रानी ने 60 मीटर के सबसे बेहतरीन प्रयास के साथ यह उपलब्धि हासिल की.

मेंस ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता है. इंडियन एथलीट संदीप कुमार ने दस हजार मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में देश को ब्रॉन्ज मेडल जीता. संदीप कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 मिनट 49 सेकेंड 21 पल का समय निकालकर पदक पक्का किया.