logo

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को जीतने होगे और कितने मैच, जानिए

 | 
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को जीतने होगे और कितने मैच, जानिए 

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 11 मैचों खेलें है, जिस में से टीम ने 4 मैच में जीत दर्ज की है, 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 4 जीत से 8 अंक लेकर टीम अंक तालिका में 8 वें स्थान पर है। टीम को अभी 3 मैच और खेलने है, जिस में भी टीम को भारी अन्तर से मैच जीतने पड़ेंगे। जिस से की टीम का नेट रनरेट बेहतर हो सके। और मुंबई की जीत और बैंगलोर की हार पर निर्भर करेंगी। सीएसके ने अभी तक आईपीएल के 9 फाइनल खेलें है, जिसमें से 4 में जीत दर्ज की है।

 महेंद्र सिंह धोनी गेंदबाजी में बहुत ही शानदार तरीके से बदलाव करते और DRS लेने में भी उनकी कोई भी बराबरी नहीं कर सकता है। विकेट के पीछे से वह समय-समय पर गेंदबाजों को निर्देश देते रहते हैं। धोनी हमेशा से ही चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए फेमस रहे हैं, कल के मैच दिल्ली vs चेन्नई में भी उन्होंने ऐसे फैसले लिए जो चौकाने वाले थें। उन्होंने कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है।

आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए धोनी की कप्तानी वाली सीएसके टीम को न सिर्फ बचे हुए 3 मैचों में जीत की दरकार है। टीम का नेट रनरेट काफी अच्छा हो जाएं इसकी भी दरकार होगी। अगर सीएसके की टीम सभी मैचों में भारी अंतर से जीत हासिल कर लेती है, तो वो 14 अंक तक पहुंच जायेगी। इसके बाद सीएसके की टीम को किस्मत का सहारा चाहिये और अगर बचे हुए मैचों में कुछ इस तरह से नतीजे मिलते हैं तो सीएसके की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जायेगी।