logo

विराट कोहली ने पाकिस्तान को अकेले दम पर हराया

 | 
विराट कोहली ने पाकिस्तान को अकेले दम पर हराया

रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के हाथों पिछले T-20 वल्र्ड कप में मिली हार का हिसाब-किताब चुकता कर दिया। स्टेडियम में 1 लाख और पूरी दुनिया में टीवी और डिजिटल प्लेफॉर्म्स पर करीब 25 करोड़ दर्शकों ने यह नायाब मुकाबला देखा। भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की। T-20 वल्र्ड कप में पाकिस्तान और भारत का महामुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरपूर रहा। भारत ने पाकिस्तान को ढेर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पाक पर इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया।

160 रन का पीछा कर रही इंडिया एक वक्त 31 पर 4 विकेट खोकर संक में थी। फिर क्रीज पर आए कोहली और हार्दिक ने 78 गेंदों पर 113 रन की साझेदारी की। आखिरी मौके पर हार्दिक आउट हो गए, लेकिन चेज मास्टर कोहली जमे रहे। आखिरी ओवर में जब भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, तब कोहली ने कमाल दिखलाया। स्पिनर नवाज की नो बॉल पर सिक्स जड़ा। इसके बाद फ्री हिट पर बोल्ड हुए तो तीन रन दौड़ लिए। 2 रन चाहिए थे तो दिनेश कार्तिक आउट हो गए। अश्विन आए तो नवाज ने वाइड फेंक दी। इसके बाद अश्विन ने 1 रन बनाकर मैच जीता दिया।

कंधे पर उठा लिए विराट
अहम मुकाबले में विराट कोहली ने गजब की पारी खेली और 53 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। मैच के बाद वह भावुक हो गए थे। वहीं, हार्दिक भी भावुक हो गए और रोने लगे। जीत के बाद कप्तान रोहित ने विराट कोहली को कंधे पर उठा लिया।

स्टेडियम में 90 हजार तो हॉटस्टार पर 1.6 करोड़

मेलबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में मैच को देखने के लिए 90 हजार दर्शक पहुंचे। वहीं, आखिरी ओवर में हॉटस्टार पर 1.6 करोड़ लोग मैच देख रहे थे। कोहली ने भारतीय फैन्स को दिवाली का तोहफा दिया है।

अर्शदीप ने लिया बदला

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने T20 वल्र्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाया। पाकिस्तान पर कहर बरपाने वाले इसी अर्शदीप को एशिया कप में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उन्हें खालिस्तानी तक कह दिया गया था। भारतीय टीम एशिया कप सुपर-4 दौर के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को 5 विकेट से हार गई थी। 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा था।

सांसें थमा देने वाला ओवर

नवाज की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हो गए और फिर कार्तिक ने पारी संभाली फिर 1 रन लिया और स्ट्राइक कोहली के पास आ गई, नवाज की गेंद को कोहली ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से स्टैंड्स में पहुंचा दिया। कमर से ऊपर होने की वजह से गेंद नो बॉल हो गई। इस दौरान पाकिस्तान की टीम अंपायर के साथ बहस करने लगी जिससे मैच रुक गया। पाकिस्तानी टीम के मुताबिक, यह नो बॉल नहीं थी। विराट कोहली ने डीप स्क्वायर पर छक्का मारा और पूरा मैच बदल दिया। इसके बाद नवाज ने फिर एक वाइड बॉल फेंकी। यानी फ्री हिट बरकरार रही। कोहली बोल्ड हो गए, लेकिन फ्री हिट होने की वजह से वो आउट नहीं हुए। मजे की बात यह है कि थर्ड पर गई गेंद इसके पहले कि फील्ड होती, कोहली-कार्तिक ने दौडक़र 3 रन पूरे कर लिए। दिनेश कार्तिक स्वीप के लिए गए, चूके और रिजवान ने गिल्लियां बिखेर दीं। इस दौरान कुछ मिनट तक मैच रुका रहा। नवाज ने वाइड बॉल डाली और स्कोर बराबर हो गया। अश्विन स्ट्राइक पर थे और उन्होंने नवाज की गेंद को मिड ऑफ पर खेलकर मैच जीता दिया।