IPL 2021: MI vs PBKS: मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार, जानें रोहित शर्मा ने क्या कहा

खेल। आईपीएल 2021 के 42वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) को 6 विकेट से हराया। मुंबई की लगातार हार के बाद उसे जीत नसीब हुई है। वहीं प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं। वहीं इस मुकाबले में विकेटकीपर ईशान किशन को मौका नहीं दिया गया था। जब मुकाबले के बाद कप्तान रोहित शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने इस पर सफाई दी।
वहीं रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या और पोलार्ड की तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेले। लेकिन ये एक लंबा टूर्नामेंट है और हमें अपनी योजनाओं पर डटे रहने की जरूरत है। हालातों को पढ़ना काफी अहम है। इस जीत से हममें आत्मविश्वास बढ़ गया है। जिस तरह से हार्दिक पांड्या ने स्थिति को समझा, वह टीम के लिहाज से काफी अहम रहा। उनके लिए क्रीज पर टीके रहना अहम था क्योंकि उनकी चोट से वापसी हुई है।
Kieron Pollard made his presence felt with 2 wickets & vital 15* & bagged the Man of the Match award as @mipaltan returned to winning ways. 👏 👏#VIVOIPL #MIvPBKS
— IndianPremierLeague (@IPL) September 28, 2021
Scorecard 👉 https://t.co/8u3mddWeml pic.twitter.com/R0IbccS6YD
वहीं ईशान को बाहर रखने पर उन्होंने कहा कि उनको बाहर रखना मुश्किल भरा फैसला था। ईशान में बहुत आत्मविश्वास है और इस दौरान उनसे जो जवाब मिला वह बहुत उत्साहजनक था। सौरव तिवारी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने सीएसके के खिलाफ फिफ्टी जड़ी थी। साथ ही रोहित ने कहा कि हम उनका समर्थन करेंगे, क्योंकि वह हमारे लिए काफी अहम हैं।
This is what the Points Table looks like after Match 42 of #VIVOIPL. 🔽 #MIvPBKS pic.twitter.com/JGWUyjqXbW
— IndianPremierLeague (@IPL) September 28, 2021
रोहित ने पोलार्ड के बारे में कहा कि पिछले साल के आखिर में भी पिचें काफी हद तक वैसे ही थीं जैसा हमें अभी मिल रही हैं। हमें अपनी रणनीति बदलने के जरूरत है। हमारे बल्लेबाजी क्रम के आधार पर विपक्ष की ओर से काफी बदलवा होंगे। इसलिए पोलार्ड हमारे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। वह काफी लंबे समय से मुंबई का हिस्सा रह हैं। पोलार्ड अपना रोल काफी बखूबी से निभाते हैं। वहीं मुंबई अंक तालिका में अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। उसकी ये अब तक की पांचवी जीत है।
