IPL 2021:PKBS vs SRH: ऑरेंज कैप पर इस भारतीय खिलाड़ी का कब्ज़ा बरकरार

शारजाह में खेले गए आईपीएल के 37वे मुकाबलें में पंजाब किंग्स ने सनराईजर्स हैदराबाद को एक लो-स्कोरिंग रोमांचक मुकाबलें में 5 रन से हरा दिया. टॉस हार के बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो पाई और पंजाब किंग्स केवल 125 रन ही बना पाई. लेकिन पंजाब के गेंदबाजो ने शुरुवात से ही विकेट लेकर हैदराबाद को पुरी तरह से बैकअप पर धकेल दिया. होल्डर ने अंत में मैच जीताने की पुरी कोशिश की. लेकिन अंत में पंजाब ने इस रोमांचक मैच को 5 रन से जीत लिया.
ऑरेंज कैप पर धवन का कब्ज़ा बरकरार
शारजाह के मैदान पर टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के कप्तान राहुल की शानदार फॉर्म को देखते हुए फैन्स को उम्मीद थी कि आज राहुल पिछले मैच की तरह अच्छा स्कोर करने में सफल होंगे. और धवन को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप पर अपना कब्ज़ा कर लेंगे. दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने उम्मीद के मुताबिक शुरुआत भी की. और आते ही 3 चौके के साथ 21 रनों पर पहुंच गए, लेकिन तभी पांचवा ओवर डालते ही होल्डर ने पहली ही गेंद पर पंजाब के कप्तान को जगदीश सुचित के हाथो कैच आउट करवा के उनकी पारी का अंत कर दिया.
राहुल को धवन को पीछे छोड़ने के लिए 50 रनों की जरुरत थी. लेकिन वो ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए. और ऑरेंज कैप पर धवन का कब्ज़ा बरक़रार रहा.
| POS | PLAYER | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Avg | BF | SR | 100 | 50 | 4s | 6s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Shikhar dhawan | 10 | 10 | 1 | 430 | 92 | 47.77 | 328 | 131.09 | 0 | 3 | 50 | 9 |
| 2 | KL Rahul |
9 | 9 | 2 | 401 | 91* | 57.28 | 297 | 135.01 | 0 | 4 | 34 | 18 |
| 3 | Faf du Plesis |
9 | 9 | 2 | 351 | 95* | 50.14 | 249 | 140.96 | 0 | 4 | 31 | 15 |
| 4 | Sanju Samson |
9 | 9 | 2 | 351 | 119 | 50.14 | 248 | 141.53 | 1 | 1 | 34 | 12 |
| 5 | Mayank Agarwaal |
9 | 9 | 1 | 332 | 99* | 41.50 | 233 | 142.48 | 0 | 3 | 31 | 13 |
पर्पल कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंचे मोहम्मद शमी, राशिद खान की हुई टॉप 5 में वापसी
केवल 126 रनों के लक्ष्य को बचाने उतरी पंजाब किंग्स को जरुरत थी शुरुआत विकेट की. और इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर. और शमी ने अपनी टीम को बिलकुल निराश नहीं किया. दाएं हाथ के इस खतरनाक गेंदबाज ने पहले ही ओवर में वार्नर को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया. और फिर अगले ओवर में कप्तान विलियमसन को क्लीन बोल्ड करके हैदराबाद को पुरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया. और इसी के साथ शमी के नाम इस टूर्नामेंट में कुल विकेट हो गए हैं. और वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. तो वहीं हर्शल पटेल अभी 19 विकेट के साथ टॉप पर है.
शमी के अलावा अर्शदीप सिंह ने भी शानदार गेंदबाजी की. बाएं हाथ के इस युवा गेंदबाज ने 4 ओवर में केवल 22 रन खर्च किये और 1 विकेट लिया और वो 13 विकेट के साथ पर्पल कैप की लिस्ट में पांचवे स्थान पर है.
| POS | PLAYER | Mat | Inns | Ov | Runs | Wkts | BBI | Avg | Econ | SR | 4w | 5w |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Harshal Patel | 9 | 9 | 33.1 | 295 | 19 | 5/27 | 15.52 | 8.89 | 10.47 | 0 | 1 |
| 2 | Avesh Khan |
10 | 10 | 38 | 287 | 15 | 3/32 | 19.13 | 7.55 | 15.20 | 0 | 0 |
| 3 | Chris Morris | 8 | 8 | 30 | 271 | 14 | 4/23 | 19.35 | 9.03 | 12.85 | 1 | 0 |
| 4 | Mohammad Shami |
10 | 10 | 36.4 | 269 | 13 | 3/21 | 20.69 | 7.33 | 16.92 | 0 | 0 |
| 5 | Arshdeep singh |
8 | 8 | 26.2 | 204 | 13 | 5/32 | 15.69 | 7.74 | 12.15 | 0 | 1 |
