logo

IPL 2023, DC vs PBKS: पंजाब ने दिल्ली को 31 रनो से हराया, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से बाहर

 | 
IPL 2023, DC vs PBKS: पंजाब ने दिल्ली को 31 रनो से हराया, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ से बाहर

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर में पंजाब किंग्स के हाथों 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीद खत्म हो गई हैं.पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह के 103 रनों के दम पर 167 रन बनाए थे.

दिल्ली की टीम पूरे 20 ओवर खेल आठ विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी. दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अकेले लड़ाई लड़ी और 54 रन बनाए लेकिन कोई और बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका. पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ ने चार विकेट अपने नाम किए. नाथन एलिस और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिए.

दोनों टीमों की प्लेइंद-11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रुसो, अमन हाकिम खान, अक्षर पटेल,प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह