logo

स्कॉटलैंड की खतरनाक बैटिंग देख शॉक्ड हैं केन विलियमसन, दूसरी टीमों को किया सावधान

 | 
स्कॉटलैंड की खतरनाक बैटिंग देख शॉक्ड हैं केन विलियमसन, दूसरी टीमों को किया सावधान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) का 32वां मैच न्यूजीलैंड (Newzeland) और स्कॉटलैंड(Scotland) के बीच दुबई में हुआ.

इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने स्काटलैंड के सामने 173 रन का टारगेट रखा इसके जवाब में स्कॉटलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 156 रन ही बना सकी.

16 रनों से हार गई स्कॉटलैंड

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम ने इस मैच में स्कॉटलैंड को 16 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंचने के उम्मीदों को जिंदा रखा है. दूसरी तरफ इसी ग्रुप में शामिल टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ गई है. 173 रन के टारगेट के जवाब में स्काटलैंड ने अच्छी शुरूआत की. टीम को पहला झटका 21 रन के स्कोर पर लगा, जब कप्तान कोइट्जर 17 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हुए.

दूसरा झटका जार्ज मुन्से के रूप में लगा. मुन्से ने आउट होने से पहले18 गेंदों में 22 रन बनाकर ईश सोढ़ी का शिकार बने. वहीं,कीवी टीम को तीसरी सफलता मैथ्यू क्रास के रूप में मिला जो 27 रन बनाकर टिम साउथी का शिकार बनें. स्कॉटलैंड की तरफ से माइकल लीस्क ने सबसे ज्यादा 20 गेंदों पर नाबाद 42 रन की पारी खेली

शतक से चूके सलामी बल्लेबाज

इससे पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके लगे. इसके बाद स्टार सलामी बल्लेबाज बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (93 रन) के अर्धशतक और ग्लेन फिलिप्स (33) ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. पहले दोनों मैच हारने वाली स्कॉटलैंड ने पांचवें ओवर में दो विकेट हासिल कर अच्छी शुरूआत की. पांचवें ओवर में साफयान शरीफ (28 रन देकर दो विकेट) ने डेरिल मिशेल (13) को एलबीडब्ल्यू किया इसके बाद इसी ओवर में कप्तान केन विलियमसन को आउट कर दोहरा झटका दिया. शुरूआती 10 ओवर में न्यूजीलैंड ने महज 70 रन बनाए इसके बाद गप्टिल और फिलिप्स की शतकीय साझेदारी की बदौलत पांच खोकर 172 रन बनाए.

गप्टिल ने पलटा मैच

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस जीत के बाद भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से नाखुश दिखे. केन विलियमसन ने कहा,

'हम निश्चित रूप से इस टूर्नामेंट में आने से पहले जानते थे कि हर टीम मैच विजेता है. इस मैच में कुल पहली पारी के दौरान अच्छी पारी देखने को मिली. हम गेंदबाजी में खराब थे लेकिन हमें आगे बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने (स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों) जिस तरह से खेला और गेंद को बाउंड्री के बाहर मारा, उसका श्रेय स्कॉटलैंड को जाता है. आज हमारी परीक्षा हुई और हमें इससे सीखने की जरूरत है. हमारे लिए मार्टिन गप्टिल एक पावर प्लेयर हैं. वह गेंद को खूबसूरती से हिट कर रहे हैं. हमें वास्तव में उनकी पारी की जरूरत थी. साथ ही ग्लेन फिलिप्स और उनके साझेदारी हमें अच्छे स्कोर तक पहुंचाने के लिए जरूरी थी.'

वहीं, मैच के दौरान न्यूजीलैंड की कई कमजोरियां उभर कर सामने आई. कप्तान केन विलियमसन ने कहा,

'हमें अपने कमजोर पक्ष पर काम करने की जरुरत है. इस मैच में जो कुछ भी हुआ उसे भूल कर आगे बढ़ना चाहते हैं. यह एक कड़ा यह कड़ा मुकाबला वाला मैच था. हम शारजाह जाएंगे और अगले मुकाबले पर ध्यान देंगे. अगला गेम ही एकमात्र गेम है जो मायने रखता है. हमारे लिए वैसा ही है जिस तरह क्रिकेट को हम खेलना चाहते हैं और उसके लिए प्रतिबद्ध रहना चाहते हैं.'