logo

राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिल्ली टीम की कमान संभालेंगी निशा

 | 
राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिल्ली टीम की कमान संभालेंगी निशा

News Delhi: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 23 से 26 मार्च के बीच होने वाली 69वीं राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिल्ली टीम की कमान निशा संभालेंगी। दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष निरंजन सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह के अनुसार यह तीन-दिवसीय प्रतियोगिता श्री कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में खेली जायेगी। दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के नाम निशा (कप्तान), भावना यादव, ऋतु, पुनीता, विधि, अंजलि, मनीषा, थानेसरी, अंजलि, सोनी पाठक, नेहा नागर, शीतल है। इसके अलावा प्रबंधक चांदनी और कोच सुखराम तंवर हैं।