logo

PAK vs AUS T20: पाकिस्तान की हार से टूट गया फैन' का दिल, मैदान छोड़ने को नहीं था तैयार, सीढ़ियों पर बैठ मनाया शोक

 | 
PAK vs AUS T20: पाकिस्तान की हार से टूट गया फैन' का दिल, मैदान छोड़ने को नहीं था तैयार, सीढ़ियों पर बैठ मनाया शोक

पाकिस्तान के फैंस गुरुवार से पहले उम्मीद लगाए बैठे थे कि उनकी टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में चैंपियन बनेगी. सुपर 12 में जिस तरह टीम ने प्रदर्शन किया उसे देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल नहीं होगा.

हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की हाथ आई जीत छीनकर फाइनल में जगह बनाई. इस हार से पाकिस्तान के फैंस के दिल टूट गए है. पाकिस्तान की टीम बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल तक पहुंची थी लेकिन एक ही हार ने उनके सारे सपने तोड़ दिया.

पाकिस्तान की हार से उनके फैंस काफी दुखी हैं. इस बीच एक ऐसे फैन का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि अपनी टीम हार के बाद के मैदान छोड़कर नहीं गया बल्कि वहीं बैठकर अफसोस करता रहा . यह फैन कोई और नहीं है बल्कि वही वायरल मोमिन साकिब (Momin Saqib) हैं जिनका वीडियो साल 2019 में वर्ल्ड कप के दौरान वायरल हुआ था जब पाकिस्तान भारत से हारा था.

फिर वायरल हुआ साकिब का वीडियो

साकिब को जो वीडियो अब वायरल हो रहा है वह सेमीफाइनल मैच के दिन का ही है. मैच खत्म होने के बाद वह खाली स्टेडियम में बैठे हुए थे. उनकी आंखों में आंसू थे. वीडियो में वह कहते हैं मेरा घर जाने को दिल नहीं कर रहा. मैच हारें हैं दुख तो होगा ही. लेकिन बहुत अच्छी क्रिकेट खेली. हम लोग इन्हें प्यार करते हैं.' . एक शख्स उन्हें खींचकर उठाने की कोशिश कर रहा है लेकिन साकिब जाने को तैयार नहीं थे. वह स्टेडियम की सीढ़ियों पर बैठे हुए थे.