logo

SCO vs NAM, T20 World Cup, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं LIVE मैच

 | 
SCO vs NAM, T20 World Cup, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं LIVE मैच 

क्वालीफायर्स में दो बेहतरीन जीत से सुपर 12 के लिये क्वालिफाई करने वाला नामीबिया (Namibia) अपना शानदार अभियान जारी रखने के उद्देश्य से आईसीसी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में बुधवार को एक अन्य क्वालीफायर स्कॉटलैंड (Scotland) का सामना करेगा. गेरहार्ड इरास्मस और उनके साथी विश्व क्रिकेट के लिये अनजान चेहरे हैं लेकिन उन्होंने नैदरलैंड्स को छह विकेट से हराने के बाद आयरलैंड पर आठ विकेट से जीत दर्ज करके सुपर 12 में जगह बनायी है.

यह उस देश के लिये ऐतिहासिक क्षण था जिसका क्रिकेट को लेकर कोई इतिहास नहीं रहा है. आयरलैंड के खिलाफ जीत किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ उसकी पहली जीत है जिससे नामीबिया ने अगले साल के टी20 विश्व कप में भी अपनी जगह सुनिश्चित कर दी. नामीबिया अब दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों से भिड़ने के लिये तैयार है तथा ग्रुप दो में स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत से उसका अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैचों के लिये मनोबल बढ़ेगा. स्कॉटलैंड ने क्वालीफायर्स में तीन जीत से सुपर 12 में जगह बनायी लेकिन यहां पहले मैच में ही उसे अफगानिस्तान से 130 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जिससे निश्चित तौर पर उसके खिलाड़ियों के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ा होगा जिसका नामीबिया फायदा उठाने की कोशिश करेगा.

कब खेला जाएगा स्कॉटलैंड और नामीबिया के बीच मैच?

स्कॉटलैंड और नामीबिया के बीच मुकाबला 27 अक्टूबर (बुधवार ) को खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा स्कॉटलैंड और नामीबिया के बीच मैच?

स्कॉटलैंड और नामीबिया के बीच मुकाबला अबु धाबी के शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

कब शुरू होगा स्कॉटलैंड और नामीबिया के बीच मैच?

स्कॉटलैंड और नामीबिया के बीच मुकाबला शाम 07:30 बजे शुरू होगा. टॉस शाम सात बजे होगा.

कहां देख सकते हैं स्कॉटलैंड और नामीबिया के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?

स्कॉटलैंड और नामीबिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं.

कहां देख सकते हैं स्कॉटलैंड और नामीबिया के बीच ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं.

टीमें:

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), स्टीफन बार्ड, कार्ल बिरकेनस्टॉक, मिचाउ डू प्रीज़, जान फ़्रीलिंक, ज़ेन ग्रीन, निकोल लोफ़ी-ईटन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, माइकल वैन लिंगेन, डेविड वीज, क्रेग विलियम्स और पिक्की या फ्रांस।

स्कॉटलैंड: काइल कोएट्जर (कप्तान), रिची बेरिंगटन, डायलन बज, मैथ्यू क्रॉस, जोश डेवी, अलास्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, कैलम मैकलॉयड, जॉर्ज मुन्से, साफयान शरीफ, हमजा ताहिर, क्रेग वालेस, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील।