logo

T20 World Cup: IND vs NAM के बीच मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें Live Streaming

 | 
T20 World Cup: IND vs NAM के बीच मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें Live Streaming

नई दिल्‍ली. भारत और नामीबिया (India vs Namibia) के बीच सोमवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) का 42वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है और दोनों के लिए ही यह मुकाबला महज एक औपचारिकता है.

मगर नामीबिया के लिए यह मुकाबला भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अनुभव हासिल करने के मौके जैसा है. वहीं भारत भी इस टूर्नामेंट से विजयी विदाई लेना चाहेगा. न्‍यूजीलैंड ने अफगानिस्‍तान (New Zealand vs Afghanistan) को हराकर उसके साथ साथ भारतीय टीम को भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया. भारतीय फैंस अफगानिस्‍तान की न्‍यूजीलैंड पर जीत की दुआ कर रहे थे, ताकि भारत नामीबिया को मात देकर अंक बराबर करके नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर ले, मगर कीवी टीम ने ऐसा होने नहीं दिया.

टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में India vs Namibia के बीच मैच किस समय शुरू होंगे?
टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्‍ड कप में India vs Namibia के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में India vs Namibia के बीच मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में भारत और नामीबिया के बीच मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.

टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में India vs Namibia के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में भारत और नामीबिया के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.